मेन्यू

लोड हो रहा है...

भाजपा जौनपुर नगर उत्तरी मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे

जौनपुर। “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा” के जयघोष के साथ आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भाजपा जौनपुर नगर उत्तरी मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर अध्यक्ष उत्तरी मंडल श्रीमती सारिका सचिन सोनी जी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिक शामिल हुए।

     तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री गिरीश चन्द्र यादव जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनोरमा मौर्य जी, पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह जी, मंडल प्रभारी श्री परविंद चौहान जी, जिला मंत्री श्री सुधांशु सिंह जी ,पूर्व जिला मंत्री श्री धर्मपाल कन्नौजिया जी वरिष्ठ नेता श्री नीरज सिंह जी , श्री रोहित सिंह भारद्वाज ,
ब्लॉक प्रमुख श्री सुनील यादव मम्मन जी जिला कार्यसमिति सदस्य श्री श्याम बाबू यादव जी , चेयरमैन प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य जी सभी मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह जी, श्री अजय यादव , सभासद रोहन सिंह राहुल साहू , संतोष मौर्य जी नंदलाल यादव जी बसंत प्रजापति, संदीप जायसवाल जी अरविंद गुप्ता जी सभासद प्रतिनिधि उमेश मौर्य मौर्य , जी यशवंत साहू जी देवानंद मौर्य जी, जी ,सहित सम्मानित पदाधिकारीगण नगर महामंत्री विष्णु गुप्ता जी कृष्णकांत साहू नगर उपाध्यक्ष शुभम कन्नौजिया जी , स्वर्णिमा जायसवाल जी , राघवेन्द्र दुबे जी , दीपक जावा जी , विवेक मौर्य जी शिवकुमार मौर्य जी नगर मंत्री विनय अग्रहरि जी श्रीमती रूक्मिणी गुप्ता जी विकास अग्रहरि जी प्रेम सागर जी मुकेश सोनी जी कोषाध्यक्ष अभिषेक बैंकर जी ,एवं सोशल मीडिया सत्यम सेठ जी तीर्थराज गुप्ता जी अनिल सोनी जी आलोक सेठ जी दीपक बिंद जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक सिंह जी सभी देवतुल्य कार्यकर्ता सभी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष सभी समाजिक धार्मिक व्यापारी ,संगठन बंधु सम्मिलित हुए।मीडिया प्रभारी सन्नी चौधरी जी
पुष्प वर्षा एवं स्वागत सभी दुकान दार सभी स्वर्ण कार सभी व्यापारी समाज ने जगह जगह स्वागत किया

    देशभक्ति के अभूतपूर्व उत्साह के बीच निकली तिरंगा यात्रा का शुभारंभ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी उद्घोष के साथ हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने उत्साहपूर्वक तिरंगे का सम्मान करते हुए “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। माननीय राज्यमंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं और आमजन का जोश एवं उत्साह यह दर्शाता है कि देशभक्ति की भावना हर भारतीय के हृदय में बसती है। उन्होंने सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रध्वज का सम्मान करने का आह्वान किया।भाजपा नगर उत्तरी मंडल की नगर अध्यक्ष श्रीमती सारिका सचिन सोनी जी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
उक्त की जानकारी नगर मीडिया प्रभारी सन्नी चौधरी ने दिया।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय