मेन्यू

लोड हो रहा है...

प्रतियोगिता परीक्षा सम्पन्न

 जौनपुर: विकासखंड शाहगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय पकड़ी में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण और सुचितापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा पुरस्कार और सम्मान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक (पुरस्कार) देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

सफल आयोजन में शिक्षकों का योगदान: परीक्षा को पारदर्शी और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरिशंकर पाल, अरशद कमाल, अखिलेश कुमार, तजीन फातिमा, धीरेन्द्र कुमार, अभिलाषा यादव, जय प्रकाश यादव एवं सुनीता यादव उपस्थित रहे और परीक्षा संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय