Fastblitz 24

बीएलओ रंजू दुबे की मौत, पति ने लगाए बड़े आरोप

 

देवरिया. बीएलओ रंजू दुबे की अचानक मौत हो गई. उनकी उम्र 44 साल थी. अब रंजू दुबे के पति जगदंबा दुबे ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाए हैं. देवरिया की रुद्रपुर तहसील की रहने वाली रंजू दूबे प्राथमिक विद्यालय मठिया में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थी. एसआईआर के लिए उनकी बीएलओ ड्यूटी लगाई गई थी. महिला के पति जगदंबा दुबे का आरोप है कि मंगलवार को सुपरवाइजर का फोन पत्नी के पास आया और बोला गया कि 6 बजे वीडियो कॉल पर जुड़ना है. वीडियो कॉल पर तय हुआ कि सभी बीएलओ को 50 फॉर्म ऑनलाइन जमा करवाने हैं. साथ में ये भी बोला गया कि अगर फॉर्म 10 बजे तक जमा नहीं किए जाएंगे तो फिर तहसील आकर फॉर्म जमा करने पड़ेंगे.

पति का कहना है कि इस ऑनलाइन मीटिंग के बाद पत्नी तनाव में आ गई और कुछ देर बाद उसे हार्ट अटैक हो गया. अटैक आने के बाद परिजन उसे फौरन देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए. मगर रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. बुधवार की सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया.

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love