से सनी ‘विरासत’: जमीनी विवाद में चाचा बना दरिंदा, सोते हुए भतीजों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
बरसठी/जौनपुर। जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीगांव के हनुमान नगर में रविवार तड़के मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मकान की हिस्सेदारी को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि सगे चाचा ने कुल्हाड़ी से अपने ही दो भतीजों की जान लेने की कोशिश की। खून की होली से इलाके में हड़कंप मच गया है।

साजिश के तहत रात के अंधेरे में किया हमला


मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार तड़के करीब तीन बजे की है, जब राज सिंह (20) और उदय सिंह (23) अपने घर में गहरी नींद में सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके चाचा सुभाष सिंह ने कुल्हाड़ी लेकर उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में राज और उदय लहूलुहान होकर अचेत हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भागने की फिराक में था।
सुसरालियों को भी बुलाया था साथ
पीड़ित परिवार की महिलाओं ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका आरोप है कि इस हमले को अंजाम देने के लिए सुभाष सिंह ने अपनी ससुराल (कानपुर गांव) से भी कुछ लोगों को बुला रखा था। हमलावर पक्ष में सुभाष की पत्नी, सास और ससुर भी शामिल थे, जिन्होंने मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे युवक
घटना के बाद पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राज सिंह की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है, वहीं उदय सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
25 साल पुरानी रंजिश का खूनी अंत
शाहपुर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लाल बहादुर सिंह के दो बेटे आनंद सिंह और सुभाष सिंह पिछले करीब 25 वर्षों से बारीगांव में एक साथ रह रहे थे। मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के परिवारों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश की आग में जल रहे सुभाष सिंह ने रविवार सुबह इसे हिंसक मोड़ दे दिया।
कानून का शिकंजा
मामले की गंभीरता को देखते हुए बरसठी थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Author: fastblitz24



