Fastblitz 24

बॉक्स ऑफिस पर ब्रोमांस, रोमांस और धार्मिक फिल्मों का मुकाबला: ‘सन ऑफ सरदार 2’ की धीमी शुरुआत, ‘सैयारा’ की धुआंधार कमाई जारी

इंडिया : बॉलीवुड में अगस्त की शुरुआत नए मुकाबलों के साथ हुई है, जहां विभिन्न शैलियों की चार बड़ी फिल्मों की कमाई ने ट्रेड पंडितों को चौंका दिया है। 1 अगस्त, 2025 को रिलीज हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ की ओपनिंग अपेक्षित नहीं रही, जबकि ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ के कलेक्शन में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला।

अजय देवगन की हिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ की सीक्वल ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर खूब चर्चा थी, लेकिन फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बड़े बजट के हिसाब से यह आंकड़ा औसत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म का बिजनेस बढ़ सकता है, लेकिन शुरुआत ट्रेड के लिए थोड़ी निराशाजनक रही है।

पूरा पढ़िये 👇

जनवरी कपूर की ‘धड़क 2’ का भी इंतजार था, लेकिन पहले दिन फिल्म ने महज 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कहानी, संगीत और कलाकारों पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, जिससे इसके आगे के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं।

पिछले पंद्रह दिनों से ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म ने 15वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की और अब तक कुल कलेक्शन 284.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि अब कलेक्शन में गिरावट दिख रही है, लेकिन ‘सैयारा’ साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है।

माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने भी छोटे बजट के बावजूद 8वें दिन 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है और कुल कमाई 51.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। धार्मिक फिल्मों के लिए यह प्रदर्शन उल्लेखनीय है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज