जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहें छात्र पर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। केराकत क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी रितेश यादव बुधवार की सुबह करीब 7 बजे बेलाव में हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए चार पहिया वाहन बोलेरो से परीक्षा केंद्र पर जा रहा था। उसी दौरा वहां बदमाश आएं और युवक की बोलेरो को रोकते हुए पहले शीशा तोड़ा उसके बाद छात्र को चार पहिया वाहन से नीचे उतारकर उसे लाठी डंडो से मारने पीटने लगें। इतना ही नहीं बदमाशों ने छात्र को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उससे उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Author: fastblitz24



