मेन्यू

लोड हो रहा है...

साझेदारी व्यापार के विवाद में युवक की पिटाई, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 जौनपुर : नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित लखनऊपुर गांव में साझेदारी व्यापार के रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊपुर निवासी मोहम्मद तौहीद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके चचेरे भाई आफताब आलम से पहले अच्छे संबंध थे। आफताब के कहने पर ही उन्होंने साझेदारी में व्यवसाय करने के लिए ‘जनता एंटरप्राइजेज’ नाम से एक फर्म खुलवाई थी। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की जौनपुर शाखा में करेंट व सेविंग अकाउंट भी खुलवाया गया था। व्यापार के सिलसिले में आफताब ने तौहीद से कुछ हस्ताक्षरित (Signed) चेक लेकर अपने पास रख लिए थे।

तौहीद के अनुसार, कुछ समय बाद उनकी बहन और आफताब के बीच एक मुकदमेबाजी को लेकर कड़वाहट आ गई, जिसके कारण दोनों के बीच व्यापारिक साझेदारी समाप्त हो गई। हालांकि, साझेदारी खत्म होने के बाद भी आफताब उनसे रंजिश रखने लगा।

घटनाक्रम: पीड़ित तौहीद का आरोप है कि 21 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे जब वह अपने दिए हुए हस्ताक्षरित चेक वापस मांगने आफताब के घर गए, तो आरोपी ने उन्हें गालियां दीं और लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर लाइन बाजार थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार की रात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय