Fastblitz 24

डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज

 

जौनपुर। जिले के केराकत थाना क्षेत्र के केराकत जलालपुर मार्ग पर शुक्रवार को डिलीवरी बॉय की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट के मामले में पुलिस ने लूट जैसी घटना की गलत सूचना देने वाले कंपनी के मैनेजर पर भी कार्यवाही की है। पुलिस जानकारी के अनुसार डिलीवरी बॉय दीपक डिलीवरी प्वाइंट से समान लेकर बम्वन गांव के पास पहुंचें ही थें कि वहां बैठै बदमाशों ने उसे रोकर मारने पिटने लग गयें। बदमाशों की पिटाई से डिलीवरी बॉय का एक हाथ टूट जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी जब कंपनी के मैनेजर को दी गई तो उन्होंने पुलिस को फोन पर लूट की सूचना दे दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पाया कि डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट हुई है। हालांकि, पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले मैनेजर पर कार्यवाही की। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने डिलीवरी बॉय को पिटने के मामले में चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिल्हाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज