जौनपुर। चककुतबी गांव में खुटहन वाया पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास गत शुक्रवार को ट्रैक्टर से दबकर आठ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीेते कुछ दिनों पूर्व में आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव निवासी बिपिन सिंह की आठ वर्षीया पुत्री सिद्धी सिंह फतेहगढ़ गांव में अपने मामा चंद्रशेखर सिंह के घर आई थी। दोपहर में सिद्धी सिंह अपने ममेरे भाई शिवा सिंह के साथ खरीदारी करने बाइक से पट्टी नरेंद्रपुर बाजार गई थी कि वापस लौटते समय बालू से लदा ट्रैक्टर से युवक की बाइक से टकरा गया। बाइक की टक्कर से उस पर बैठी आठ साल की बच्ची ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दब गई , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहा युवक शिवा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने मृतक बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

Author: fastblitz24



