मेन्यू

लोड हो रहा है...

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज

तेजीबाज़ार (जौनपुर)।  क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दूसरे गांव के एक युवक पर अपनी 21 वर्षीय पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बीते 2 अगस्त को उनकी 21 वर्षीय पुत्री घर से बाहर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे गांव के एक युवक ने उसे अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज सुनकर जब पिता घर से बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि आरोपी युवक उनकी बेटी को गाड़ी में बैठाकर ले जा रहा था।

घटना के बाद परेशान पिता ने थानाध्यक्ष से अपनी पुत्री की जल्द से जल्द बरामदगी करने और आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

थानाध्यक्ष का बयान:

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी दिलशाद अहमद (पुत्र रहमान) के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय