जौनपुर। जिले के सपा सांसद ने अपराधिक मामलों में अपराध पर लगाम कसने के लिए शहर के 13 मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का प्रस्ताव पेश किया है। इस कार्य पर 4ण्94 लाख रुपये खर्च होंने की बात सामने आई है। इसमें स्वीकृति मिल चुकी है। यह कार्य जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की सांसद निधि से कराया जाएगा। चौराहों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए चिह्नित कर पुलिस अधीक्षक को कार्य कराने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 15 से 20 दिन में कैमरा लगाए जाने का कार्य शुरू होगा। पीडीए के डीआरडीए कृष्ण करुणाकर पांडेय ने बताया कि 13 तिराहों, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए सांसद निधि से प्रस्ताव दिया है।

Author: fastblitz24



