जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी प्रांत के मछलीशहर जिले के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सिरकोनी मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। इस घोषणा के साथ ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल द्वारा जारी सूची के अनुसार, मिसिरपुर गांव के युवा नेता चंद्र प्रकाश तिवारी को मंडल महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चंद्र प्रकाश तिवारी, भाजपा के जन्म से जुड़े कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय चंद्रबली तिवारी के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपने पिताजी के आदर्शों पर चलते हुए परिवार, समाज और व्यापार के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय रूप से भागीदारी की है। उनकी इसी सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें मंडल महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस खबर के सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और पार्टी के इस निर्णय की सराहना की।
मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे ने दी जानकारी
मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे ने बताया कि उनकी कार्यकारिणी में उनके अतिरिक्त 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इस नई टीम के गठन से सिरकोनी मंडल में भाजपा की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।
Author: fastblitz24



