
जौनपुर। थाना बदलापुर में तैनात मुख्य आरक्षी लल्लनप्रसाद की ड्यूटी के दौरान हदयगति रूकने से मृत्यू हो गई है। इस आसमायिक मृत्यू पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनके निधन पर पुलिस परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जनपद के पुलिस परिवार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी लल्लनप्रसाद के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई व मौन धारण कर सलामी देकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। दिवंगत मुख्य आरक्षी लल्लनप्रसाद को सद्गति व उनके परिजनों,प्रियजनों के संबल के लिए पुलिस विभाग प्रार्थना की है।


Author: fastblitz24



