Fastblitz 24

कक्षा एक की छात्रा से स्कूल में अज्ञात पर लगा गलत काम करने का आरोप

 

जौनपुर। नगर क्षेत्र के एक स्कूल में पढने वाली कक्षा एक की छात्रा रोते हुए घर पहुंच कर परिजनों से स्कूल में उसके साथ गलत काम होने की बात बताई है। बच्ची के बात सुनकर उसके पिता ने स्कूल के एक युवक पर बेटी के साथ गलत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा अपने घर से करीब 800 मीटर दूर एक परिषदीय स्कूल में पढ़ती है। पिता के अनुसार बच्ची रोज की तरह बेटी सुबह 9 बजे स्कूल गई थी और सुबह करीब 11 बजे छात्रा अचानक अपने घर पहुंची और रोते हुए अपने मां बाप से स्कूल में एक अज्ञात पर उसके साथ गलत काम करने की शिकायत की।

उस दौरान बार बार पूछने पर भी बच्ची उसका नाम नहीं बता रही थी। क्योंकि उस बच्ची को उसका नाम मालूम नहीं था। इस बात की जानकारी होते ही आक्रोशित पिता ने स्थानीय थाने मे बच्ची के साथ हुई शर्मनाक घटना की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने स्कूल के अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में बच्ची को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष होरीलाल यादव ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि इस मामले में स्कूल प्रशासन के कोई बयान सामने नहीं आए हैं। अब सवाल उठता है कि छात्रा मात्र दो घंटे में ही स्कूल से रोते हुए अकेले घर पहुंची लेकिन स्कूल का कोई जिम्मेदार उसके साथ उसे घर तक छोड़ने क्यों नहीं आया,, स्कूल से एक मासूम बच्ची बिना शिक्षक की अनुमति से अपने घर तक कैसे पहुंच सकती है। 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love