मेन्यू

लोड हो रहा है...

बीएसए के औचक निरीक्षण से चमके परिषदीय स्कूल

ताहिरपुर के बच्चों ने अंग्रेजी और व्याकरण के कठिन सवालों के दिए फटाफट जवाब, अधिकारी भी हुए गदगद

जौनपुर: जिले में परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और जमीनी हकीकत जानने के लिए प्रशासनिक अमला अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) समीर ने प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर और ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सिकरारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में बच्चों की अद्भुत प्रतिभा, आत्मविश्वास और पठन-पाठन का स्तर देखकर बीएसए ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की।

बच्चों के आत्मविश्वास ने मोहा मन

निरीक्षण की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर से हुई, जहाँ बीएसए ने सीधे कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने कक्षा 3 की अंग्रेजी की कक्षा का अवलोकन करते हुए बच्चों से पाठ पढ़वाया। हैरानी की बात यह रही कि नौनिहालों ने बिना किसी झिझक के पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी की पुस्तक पढ़ी। इतना ही नहीं, जब बीएसए ने व्याकरण (Grammar) से जुड़े सवाल पूछे, तो बच्चों ने तत्परता और सटीकता के साथ उनके जवाब दिए। बच्चों की इस मेधा को देखकर बीएसए ने विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और पठन-पाठन की गुणवत्ता की जमकर सराहना की। इसके बाद उन्होंने कक्षा 2 का रुख किया। यहाँ बच्चों की बौद्धिक क्षमता परखने के लिए दीवारों पर लगे ‘लर्निंग पोस्टर’ पढ़वाए गए और हिंदी तथा अंग्रेजी की कविताएँ सुनने को कहा गया। छोटे बच्चों ने जिस बेबाकी और कलात्मक अंदाज में कविताओं का पाठ किया और सवालों के जवाब दिए, उसने सभी का मन मोह लिया।

बीआरसी में शिक्षकों को दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के निर्देश

विद्यालय निरीक्षण के पश्चात बीएसए समीर ने ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सिकरारा कार्यालय का भी जायजा लिया। वहाँ चल रहे एफ.एल.एन. (FLN – Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीएसए ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए नवाचारों (Innovations) और गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों (Activity-based teaching) को कक्षाओं में प्रभावी रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में आधारभूत भाषा और गणितीय कौशल का मजबूत विकास करना है, ताकि उनकी नींव शुरुआत से ही पक्की हो सके। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के प्रधानाध्यापक अमित सिंह, शिक्षिका आराधना उपाध्याय, मंजू जैसवार, गजाला बानो, नेहा जायसवाल, तथा शिक्षक श्यामधर यादव, माधुरी सिंह और मनोज कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय