Fastblitz 24

दबंग ने बाजार आए एक व्यक्ति का मारपीट कर तोड़ा हाथ, छीना मोबाइल व कवर में रखे रूपये 

 

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी एक व्यक्ति ने दबंग पर मारपीटकर मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना के बाद खबर लिखे जाने तक थाने की पुलिस पर अब तक कार्यवाही न करने का आरोप लग रहा है।

अमारी गांव निवासी करीब 35 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति फिरोज अहमद किसी काम को लेकर महराजगंज बाजार गये हुए थें। उसी समय कोल्हू गांव निवासी दबंग व्यक्ति मुन्ना यादव ने आकर फिरोज का मोबाइल फोन छीनते हुए मारने पीटने लगा। दबंग व्यक्ति की पिटाई से फिरोज का हाथ टूंट गया।

पीड़ित का आरोप”.

पीड़ित व्यक्ति फिरोज अहमद का आरोप है कि जब उसने अपना मोबाइल मांगा तो दबंग व्यक्ति मुन्ना यादव ने कहा कि यहां से चले जाओं नहीं तो और मारेंगे। दबंग के मारपीट कर धमकाने के बाद घायल व्यक्ति फिरोज जब वापस जाने लगा तो दबंग व्यक्ति ने उसे दोबारो बुलाया और फिर धमकाते हुए मोबाइल के कवर में रखा 1500 रूपया निकाल कर सिर्फ उसका मोबाइल वापस लौटा दिया। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि थाने पर तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। पीड़ित व्यक्ति ने अपने टूटे हुए हाथ की फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट करके पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज