Fastblitz 24

दिया जलाने के विवाद में दबंग ने की फायरिंग

 

जौनपुर। थाना मड़ियाहूं क्षेत्र में दीपावली की शाम दिया जलाने को लेकर हुए विवाद में एक दबंग ने महिला को धमकाते हुए अपनी रिवॉल्वर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि दबंग ने दिया जलाने से रोक रहा था जिसका विरोध करने पर वह रिवॉल्वर निकाल लिया और धमकी देने लगा। फिल्हाल, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला को धमकाने वाले दबंग आरोपी राजेंद्र प्रसाद पटेल रामनगर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है और कार्यवाही जारी है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज