Fastblitz 24

घर के पास खेलते समय लातपा हुए चार साल क बच्चे की नीले ड्रम में मिली लाश

 

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगेरी गांव में नीले ड्रम में बालक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुक्रवार दिन के लगभग 3 बजे गांव के बृजेश कुमार यादव का चार वर्षीय पुत्र ओम यादव घर के ठीक सामने खेल रहा था। घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर पंचायत भवन के पास गया और खेलते खेलते वहीं से गायब हो गया। परिवार के लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट कर झाड़ी और खेतों में काफी देर तक तलाश किया। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों में मिलकर ढूंढना शुरू किया तो पंचायत भवन के एक कमरे में ओम यादव की लाश नीले रंग के एक ड्रम में अंधे हुए मुंह के बगल पड़ी हुई थी। ड्रम में ना तो पानी था ना और कोई सामान भरा हुआ था। मौत का कारण साफ करने के लिए पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही है। ये हत्या है या आत्महत्या इसका पता जांच के बाद ही पता चलेगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love