जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के थानागद्दी के सोहनी गाँव में स्थ्ति शिवमन्दिर परिसर मे शुक्रवार की सुबह के पांच बजे एक अज्ञात नवजात शिशु की लाश पाई गई है। थानागद्दी चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया की सुबह छह बजे टहलने वाली महिलाओ ने देखा शोर शराबा सुनाकर गाँव के लोगो इकठ्ठा हो गए, ग्रामीणों ने शिव मन्दिर में नवजात के पाए जाने कि सुचना दियें। मौके पर जाकर देखा गया तो नवजात शिशु पड़ा था जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजवाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने बताया कि यह मरा हुआ हैँ। फिल्हाल पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने पूछने पर बताया कि यह नवजात किसी के द्वारा लोकलाज से बचने के लिये मंदिर परिसर मे छोड़ कर चला गया रहा होगा। इस घटना कि चर्चा गाँव मे जोरो पर रही।

Author: fastblitz24



