जौनपुर। जिले के थाना केराकत तहसील क्षेत्र के नरहन चकरारेत ढाबे के पास एक नौवीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थ्तियों में फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश पाई गई है। हालांकि, बिना पुष्टी के लोग इसे आत्महत्या बता रहें हैं। ज्ञात हो कि थाना केराकत क्षेत्र के नरहन निवासी रामनाथ चौहान की पुत्री रेश्मा चौहान क्षेत्र के ही शिव मूर्ति इंटर कॉलेज की छात्रा थी। छात्रा कक्षा 9 की बताई जा रही है। बुधवार की सुबह रेश्मा की लाश एक ढाबे के पास स्थ्ति पेड पर फंद से लटकती हुई पाई गई। संदिग्ध परिस्थियों में छात्रा की लाश मिलने की खबर मिलते ही लोगों की भारी संख्या में जुटी भीड़ में कुछ पहचान के लोगों ने मृतका के भाई को यह घटना बताया तो वह आनन फानन में वहां पहुंच गया। मृतक रेश्मा के भाई सरदार चौहान ने बताया कि पिता मुंबई में नौकरी करते हैं। मां ननिहाल गई हुई थीं। लाश मिलने की सूचना पर सीओ अजीत कुमार रजत व इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गयें और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Author: fastblitz24



