Fastblitz 24

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकती मिली नवविवाहिता की लाश

 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला तारापुर तकिया में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी हुई लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इसी मोहल्ला के निवासी मोहम्मद सुफियान की 26 वर्षीय पत्नी कि मंगलवार दिन रात घर के अंदर टीन सेट में लगे पाइप में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जैसे ही यह खबर मोहल्ला वासियों को लगी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता, शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह चौकी प्रभारी सरायपोखता सुनील कुमार यादव सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मे लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। दूसरी तरफ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हिना की शादी लगभग 6 माह पूर्व हुई थी। समाचार लिखे जाने तक मायके के लोग अभी नहीं पहुंच पाए हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज