Fastblitz 24

बलिया में ‘मौत का तांडव’: बेकाबू DCM ने 19 को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत

यूपी: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार को एक तेज रफ्तार मिनी डीसीएम (DCM) ट्रक ने सड़क पर ऐसा कहर बरपाया कि जिसने भी देखा, सिहर उठा। नरही क्षेत्र के सागरपाली-लक्ष्मणपुर मार्ग पर यह घटना उस वक्त हुई जब एक अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारी और फिर भागने की कोशिश में 19 से अधिक लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए भाग रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

 

सोमवार की सुबह बलिया के नरही क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सागरपाली से नरही की ओर जा रही एक तेज रफ्तार मिनी डीसीएम ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद बाइक सवारों ने डीसीएम का पीछा करना शुरू किया, जिसके बाद चालक घबराकर गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। इस दौरान उसने सड़क पर मौजूद राहगीरों को रौंदना शुरू कर दिया। जो भी उसके सामने आया, वह डीसीएम की चपेट में आकर घायल होता गया। यह मंजर इतना भयानक था कि सड़क पर हर तरफ चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

पूरा पढ़िए… ????

        इस भयावह घटना में भिखारीपुर निवासी 30 वर्षीय मन्नू गोंड और ननिहाल आए पूर निवासी बिजेंद्र के 13 वर्षीय पुत्र गुलशन की मौत हो गई। इसके अलावा, शाहपुर बभनौली निवासी हृदय शंकर यादव, अखिलेश यादव, भिखारपूर निवासी बिट्टू और बाबा तर निवासी दुलारी देवी सहित 19 से अधिक लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल अखिलेश यादव को वाराणसी रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। ग्रामीणों ने लगभग 20 किलोमीटर तक डीसीएम का पीछा किया और नरही थाना के अजोरपुर के पास उसे रोक लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की जमकर धुनाई की और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उसका इलाज कराया और अब मामले की गहन जांच कर रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज