Fastblitz 24

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी को भारत वापस भेजने की उठी मांग

 

वॉशिंगटन. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस माइग्रेशन को अमेरिकी ड्रीम की चोरी कहने पर निशाने पर आ गए हैं। वेंस पर दोहरा रवैया और जेनोफोबिक होने के आरोप लगाए जाने लगे और उनकी पत्नी को वापस भेजने की मांग होने लगी। जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं। इसकी शुरुआत वेंस की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट से हुई, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने दावा किया कि बड़े पैमाने पर प्रवासन से अमेरिकी वर्कर्स के मौके छीन लिए जाते हैं। वेंस लगातार प्रवासियों को अमेरिका के लोगों के काम के मौकों के लिए खतरा बताते रहे हैं।

एक यूजर ने वेंस के मैसेज पर पलटवार करते हुए कहा, ‘इसका मतलब है कि आपको उषा, उनके भारतीय परिवार और अपने बाइरेशियल बच्चों को वापस भारत भेजना होगा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, टशायद रिपब्लिकन नॉमिनेशन का एक रास्ता ऐसा भी है जिसमें आपको अपनी पत्नी, उनके परिवार और बच्चों को परेशान नहीं करना पड़ता। यह पहली बार नहीं है जब वेंस ने बड़े पैमाने पर माइग्रेनशन को निशाना बनाया है। हाल ही में न्यूयॉर्क पोस्ट के एक पॉडकास्ट पर वेंस ने कहा था कि ‘अमेरिकियों के लिए उन पड़ोसियों को पसंद करना पूरी तरह से सही और स्वीकार्य है जिनकी जाति (रेस), भाषा या रंग उनके जैसा हो।’ अक्सर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातों को दोहराने वाले वेंस ने बाइडन प्रशासन को एक ऐसे इमिग्रेशन सिस्टम के लिए दोषी ठहराया, जिसने बंटवारे को बढ़ावा दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज