
जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के आदी गंगा गोमती तट पर यमदग्नि ऋषि के तपोस्थली जमैथा गांव में स्थ्ति अखड़ो देवी मंदिर में नौ दिवसयी सप्तशती शतचंडी यज्ञ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब आकर पूजा पाठ कर रहा है। जनहित में हो रहे इस यज्ञ के यजमान समाज सेवी आशुतोष सिंह द्वारा आयोजित यह यज्ञ नौवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ। इस यज्ञ का समापन एक अक्टूबर को होगा। यज्ञ को सम्पन्न कराने के लिए परम हंस आश्रम मंदिर के संत राजनदास की देखरेख में अयोध्या से आए हरिदास महाराज व अन्य कई ब्राहमणों के द्वारा हो रहा है। यज्ञ की व्यवस्था में प्रमुख रूप से ब्रतधारी शुक्ल, बिरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, सुधीर सिंह, वशिष्ट सिंह, अरविंद शुक्ल,नवजोत पाल, संजय शुक्ल, अजय सिंह, पुनित सिंह आदि लोग मौजूद रहें। परम हंस आश्रम के महंत राजनदास ने बताया कि यह यज्ञ समाज के लोगों की भलाई के लिए आयोजित किया गया है। इस यज्ञ में आने वाले लोगों को पुण्य लाश मिल रहा है। इस यज्ञ में केवल गांव के ही नहीं अपितु जनपद के अन्य जगहों से जो शामिल हो रहें हैं उन्हें भी लाभ मिलेगा।


Author: fastblitz24



