
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बडेरी चौकी में दीवान का शराब पीते हुए विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियों में पुलिस चौकी के अंदर दीवान पृथ्वी सिंह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ ड्यूटी के समय शराब पीते हुए नजर आ रहें हैं। दीवान का शराब पीने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डीआईजी वाराणसी रेंज ने पुलिस को जांच के बाद कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिया है। दीवान द्वारा थाने में शराब पार्टी का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Author: fastblitz24



