Fastblitz 24

सड़क दुर्घटना में मृतक युवकों के घर पहुंचे डॉ. आशीष तिवारी, दी आर्थिक सहायता

जनपद के चांदा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कोइरीपुर के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। यह हादसा लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर ढकवा बाईपास के पास बीते बुधवार देर रात हुआ, जहां तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोइरीपुर निवासी शिव मोदनवाल (पुत्र हनुमान मोदनवाल) एवं श्याम अग्रहरि (पुत्र प्रदीप अग्रहरि) की दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं साहिल सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर सोमवार को डॉ. आशीष तिवारी मृतकों के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। शिव मोदनवाल के परिजनों को 50 हजार रुपये तथा श्याम अग्रहरि के परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता दी गई। वहीं घायल साहिल सोनी के इलाज के लिए पहले ही 21 हजार रुपये की मदद की जा चुकी है।
डॉ. तिवारी ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर सेवार्थम फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज