Fastblitz 24

लाठी लेकर नशे में धुम युवक स्टाफ नर्स के आवास पहुंचा, की अभद्र

 

जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र में स्थ्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार की शाम नशे में धुत युवक लाठी लेकर स्टाफ नर्स के आवास पर पहुंच गया और स्टाफ नर्स से अभद्रता करने लगा। ज्ञात हो कि केंद्र में कार्यरत दाई प्रमिला देवी का बेटा है जो नशे की हालत में बांस का एक डंडा लेकर अस्पताल पहुंचा था।

सूरज ने स्टाफ नर्स के आवास पर चढ़कर जैसे ही अभद्र शुरू की तो अस्पताल स्टाफ और मरीजों में भय का माहौल बन गया। आस पास के लोगों और अस्पताल कर्मियों ने उसे शांत करने का प्रयास किया।

स्टाफ नर्स शैल कुमारी ने बताया कि यह घटना उसकी मां प्रमिला को बुलाने के विवाद से शुरू हुई थी। जब लोगों ने सूरज को आवास से नीचे उतारने की कोशिश की तो वह आक्रामक हो गया। वह मुख्य गेट से बाहर निकल ने के बाद सभी को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस घटना के बाद अस्पताल स्टाफ और कर्मचारी भयभीत हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। हालांकिए अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज