Fastblitz 24

दुबई के सिस्टम के कारण भारतीय महिला को वापस मिला गलती से कूड़े में फेंक दिया हुआ सोना

 

क्या आपने कभी सोचा है कि, कूड़े में फेंकी हुई कोई चीज आपको वापस मिल जाए? सुनने में तो ऐसा मुश्किल लगता है खासकर तब जब फेंकी हुई चीज की कीमत लाखों में हो. लेकिन दुबई से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने गलती से कूड़े में गोल्ड फेंक दिया और उसे वो वापस मिल गया. सबसे हैरानी की बात है कि, महिला ने इसे खोने के बाद पुलिस में शिकायत तक नहीं की थी लेकिन सिस्टम की ईमानदारी के कारण महिला को सोना वापस मिल गया.

करीब 23 साल संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में रहकर भारत लौट चुकी कामिनी कानन एक शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं. वहां पर उन्होंने गोल्ड में इन्वेस्ट किया हुआ था. लंबे समय के बाद दुबई जाने पर कामिनी ने अपने गोल्ड को चेक किया और इसका पाउच बदल दिया. इसके बाद इसे रख दिया. सफाई के दौरान गलती से इस पाउच को कूड़े में फेंक दिया. इसके अंदर 22 कैरेट गोल्ड कॉइन थे इनकी कीमत करीब 50,000 दिरहम यानी लगभग 12 लाख से अधिक थी.

अगले दिन जब उन्होंने घर में उस पाउच को ढूंढा तो पता चला कि कामिनी के बेटे अभिमन्यु ने उसे गलती से फेंक दिया है. इसके बाद उन लोगों ने इसके वापस मिलने की उम्मीद तक खो दी. कामिनी ने पुलिस में शिकायत भी नहीं की. लेकिन तीन दिन बाद 4 फरवरी को कामिनी को उनका सोना वापस मिल गया. दरअसल, अभिमन्यु के पास बिल्डिंग के गार्ड का फोन आया उसने बताया कि, कोई खोई हुई चीज के बारे में पूछ रहा है. इस बात से अभिमन्यु और कामिनी हैरान हो गए.

बता दें कि, गोल्ड रखा हुआ पाउच एक सफाईकर्मी को मिला था. वह उसे पुलिस के पास ले गया और उन्होंने पुछताछ कर और जानकारी निकाल कर कचरा किस बिल्डिंग और किस बैग से आया पता किया. इसके बाद वह अभिमन्यु तक पहुंचे. अभिमन्यु से पुलिस स्टेशन में पूछताछ की गई और गोल्ड की फोटो और ओनरशिप के सबूत दिखाने के बाद सोना वापस मिल गया

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज