जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चकवां गांव में पुरानी मारपीट में घायल एक 17 वर्षीय किशोर की शुक्रवार को घर पर मौत हो गई। मृतक की पहचान शनि बिंद पुत्र विनोद बिंद के रूप में हुई है।

तबीयत बिगड़ने पर शनि बिंद की घर पर ही मौत होने के बाद परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना मिलते ही सरायख्वाजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि इस मामले में पूर्व में ही सरायख्वाजा थाने में मुकदमा पंजीकृत है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूरा पढ़िए 👇


मृतक शनि बिंद की मां सरोजा ने थाने में तहरीर देते हुए दावा किया है कि उनके बेटे की मौत का कारण पिछले वर्ष 24 मार्च को हुई मारपीट है।सरोजा देवी ने बताया कि पिछली घटना में उनके पुत्र के शरीर में गंभीर चोटें आई थीं, जिसका इलाज लखनऊ से चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को इलाज के दौरान ही उनके बेटे शनि की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में लगी चोटों के कारण ही शनि की हालत बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई।पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के असली कारणों का पता चल सके।
Author: fastblitz24



