Fastblitz 24

पारिवारिक कलह ने ली एक मासूम की जान, माँ और दो बच्चों का इलाज जारी

जौनपुरशाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सबरहद में पारिवारिक विवाद के चलते एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इस घटना में उसकी छह साल की बच्ची की मृत्यु हो गई है, जबकि माँ और उसके दो अन्य बच्चों का इलाज जौनपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पूरा पढ़िये 👇

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा, “हमें सूचना मिली कि एक महिला ने पारिवारिक कलह के कारण अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया है। हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुँची और सभी को अस्पताल पहुँचाया। दुर्भाग्यवश, एक बच्ची को बचाया नहीं जा सका। हम घटना के कारणों की जाँच कर रहे हैं और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।”

पुलिस ने बताया कि इस घटना के पीछे की सही वजह का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। यह घटना गाँव में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज