Fastblitz 24

आजमगढ़ में मासूम की नृशंस हत्या: बलि की आशंका, किसान नेताओं ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

आजमगढ़: सिधारी क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम साजेब आलम की बेरहमी से की गई हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद, सोशलिस्ट किसान सभा के महासचिव राजीव यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और मामले की गहन जांच की मांग उठाई है। शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों के बयानों से इस हत्या के पीछे अंधविश्वास और बलि जैसी कुप्रथा का संदेह गहरा गया है।

मृतक साजेब के पिता साहिबे आलम ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उनका बेटा 24 सितम्बर 2025 की शाम को ट्यूशन से घर नहीं लौटा। परिवार और मोहल्ले वालों की रात भर की तलाश के बाद, उन्होंने सिधारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगली सुबह जो दृश्य सामने आया, उसने सभी के होश उड़ा दिए। साजेब का शव पड़ोस के एक घर में बोरे में बंद तार से लटका हुआ मिला। पिता ने अपने पड़ोसी शैलेन्द्र निगम और उसके परिवार पर गला काटकर नृशंस हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी के घर से तिलक, सिंदूर और नींबू जैसी चीजें मिली हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की बलि दी गई है। मृतक के शरीर पर भी तिलक, माला और कलावा बंधा होना इस तांत्रिक षड्यंत्र की ओर इशारा करता है।

पुरा पढिए 👇

किसान नेता राजीव यादव ने इस पूरी घटना के लिए स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि नफरत और अंधविश्वास ने एक मासूम की जान ले ली, जिसे अभी पूरी दुनिया देखनी थी। पड़ोसी द्वारा की गई इस हत्या ने आपसी विश्वास को खत्म कर दिया है। यादव ने मांग की है कि आरोपी के घर को तुरंत सील किया जाए और इस हत्याकांड के षड्यंत्र में शामिल सभी लोगों को जांच के दायरे में लाया जाए। चूंकि आरोपी और मृतक अलग-अलग समुदायों से हैं, इसलिए उन्होंने इस घटना के पीछे किसी भी संभावित सांप्रदायिक साजिश को बेनकाब करने की मांग की, ताकि समाज को बांटने वाली ताकतों को रोका जा सके।इस मुलाकात के दौरान, किसान नेताओं ने प्रशासन के सामने कुछ मुख्य मांगें रखीं और अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल हीरालाल यादव ने अपने बेटे कृष्णा की 2016 में हुई हत्या को याद करते हुए कहा कि इस घटना ने उनके पुराने जख्मों को फिर से हरा कर दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज