जौनपुर: जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान घाट मोहल्ले में पारिवारिक कलह और मानसिक प्रताड़ना के चलते एक 26 वर्षीय युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वासु सेठ उर्फ रमन (26 वर्ष), पुत्र महेश सेठ के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले युवक ने एक भावुक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
आगे पढ़िए

वायरल वीडियो में मृतक युवक बेहद भावुक स्थिति में अपनी आपबीती सुनाता नजर आ रहा है। उसने अपनी पत्नी, सास, साले और साली पर लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना था कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर वह यह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व भदोही जनपद के नवघन ऊज गांव में हुई थी। दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वायरल वीडियो को भी संज्ञान में लिया है।


सहायक पुलिस अधीक्षक , श्री गोल्डी गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया:थाना कोतवाली अंतर्गत कसेरी बाजार निवासी रमन सेठ द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का भी संज्ञान लिया गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर (शिकायत) के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग (मामला) पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस बाइट
Author: fastblitz24



