जौनपुर: धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय में किसानों को डीएपी और यूरिया खाद की अनुपलब्धता तथा बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर जौनपुर महिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रेखा सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी मछलीशहर को सौंपा गया, जिसमें इन ज्वलंत समस्याओं पर त्वरित ध्यान देने और उनके निवारण की मांग की गई।

ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वर्तमान समय में धान की रोपाई का कार्य प्रगति पर है, लेकिन उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को न तो आवश्यक मात्रा में डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध करा पा रही है और न ही बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकी है। बिजली कटौती और खाद की किल्लत के चलते प्रदेशभर के किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। जौनपुर महिला कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगी।
पूरा पढ़िए… 👇


इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी की कई महत्वपूर्ण महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने किसानों की समस्याओं को उजागर किया। प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी की ओर से भाजपा सरकार के खिलाफ तीव्र विरोध दर्ज किया गया।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
* रेखा सिंह (जिलाध्यक्ष, जिला महिला कांग्रेस कमेटी, जौनपुर)
* सुजानगंज ब्लॉक अध्यक्ष चंदा देवी (कांग्रेस पार्टी)
* सचिव पुष्पा देवी (कांग्रेस पार्टी)
* सुषमा देवी (सचिव)
* रेखा देवी
* प्रियंका गौतम
* शिवांगी सरोज
* वारी बूथ अध्यक्ष राकेश राखी यादव
* मुंगरा बादशाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष करिश्मा गौतम
* अवनीश कुमार सिंह (समाजसेवी)
* अतुल यादव (सोनहिता बूथ अध्यक्ष)
* मछली शहर ब्लॉक अध्यक्ष सोनी सरोज
Author: fastblitz24



