Fastblitz 24

रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चलें हैं। इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गयें हैं। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में पहले पक्ष के राजेश, अरविंद और वैभव घायल गएं तो वहीं दूसरे पक्ष से आनंद, आशीष, प्रशांत, दिव्यांश और राज घायल हो गए हैं। फिल्हाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज