
जौनपुर। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पति समेत कुल पांच लोगों को शुक्रवार के दिन गिरफ्तार कर लिया है। गुरूवार के दिन विवाहिता महिला की फांसी पर लटकती हुई लाश पाई गई। जिला सुल्तानपुर के थाना करौदीकलाँ तहसील ग्राम पहाड़पुरकलाँ निवासी मृतक महिला के पिता अच्छेलाल पुत्र गोकुल ने गुरूवार को ही पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मेरी 30 वर्षीय पुत्री चन्द्रावती को दहेज के लिए ससुराली लोगों ने प्रताड़ित किया जिससे वह उनकी प्रताड़ना से तंग आकर फाँसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की प्राप्त तहरीर के आधार पर उसके पति विजय कुमार ससुर श्रीपति सास नन्हका, जेठ सुरजीत, जेठानी अमृता और भतीजा प्रभान्सू पुत्र सुरजीत के खिलाफ दहेज हत्या का मामला पंजीकृत कर जांच में जुट गई। इस दहेज हत्या के मामले का खुलासा करते हुए शुक्रवार के दिन उप निरीक्षक महेन्द्र यादव मय पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर इस दहेज हत्या में शामिल पति समेत पांच लोगों को खुटहन क्षेत्र के सुइथा नहर पुल के पास गिरफ्तार कर लिया है।


Author: fastblitz24



