Fastblitz 24

लूट की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, एयर पिस्टल और दातर बरामद

अमृतसर: अमृतसर के थाना मकबूलपुरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक एयर पिस्टल और एक दातर बरामद किया है। पुलिस का मानना है कि ये आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

थाना मकबूलपुरा पुलिस ने शनिवार रात रसूलपुर कलर गांव के पास से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये लोग यहां छिपकर किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

पूरा पढ़िये 👇

एएसआई बलजिंदर सिंह के अनुसार, पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी की। जब संदिग्ध हालात में बैठे इन लोगों को देखा, तो पुलिस को देखते ही इन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर सभी पांचों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मेहता रोड स्थित गुरु तेग बहादुर नगर निवासी हरप्रीत सिंह, कोट खालसा निवासी राहुल, जवाहर नगर निवासी डमरू, राजा और मन्नू के रूप में हुई है।

तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक एयर पिस्टल और एक दातर बरामद किया गया। पुलिस अब इन आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके खिलाफ पहले कितने मामले दर्ज हैं और ये किस वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज