Fastblitz 24

जुआ खेल रहे पाचं जुआरी माल फंड के 76 हजार 600 रूपये व अन्य समान के साथ गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले के थाना जफराबाद पुलिस की टीम ने क्षेत्र में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को 67 हजार 600 रूपये नकदी और ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने चार मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

रविवार की शाम थाना जफराबाद पुलिस को मुखबिर ने पुल के नीचे भारी रकम के साथ जुआ खेल रहे जुआरियों के बारे में जानकारी दी। इस जानकारी के मिलते ही थाने के उप निरीक्षक राधेश्याम सिंह मय पुलिस टीम के साथ कलन्दरपुर गोमती घाट पर पहुंचे तो वहां पांचों जुआ खेलते हुए दिखाई दिएं। पुलिस ने पुल के नीचे से जुआ खेल रहे जुआरी संजीव सिह पुत्र रामचन्द्र सिह, प्रदीप सिह उर्फ पिण्टू पुत्र रामचन्द्र, धर्मेंन्द्र सिंह पुत्र हंसराज सिह, शिवप्रसाद गिरी पुत्र स्व0 रामकृष्ण गिरी और पांचवे जुआरी विजय़ सोनी पुत्र बेचूलाल सेठ को माल फंड के 76 हजार 600 रूपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पांचों जुआरियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 13/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर लिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज