Fastblitz 24

मणप्पुरम गोल्ड लोन से 9 करोड़ का सोना लूटा, पांच नकाबपोशों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक

गुरुग्राम: गुरुग्राम में मणप्पुरम गोल्ड लोन की एक शाखा में शनिवार शाम को पांच नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने करीब 9 करोड़ रुपये की डकैती को अंजाम दिया। लुटेरे शाखा में रखे साढ़े आठ किलो सोना लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

शनिवार शाम को, पांच नकाबपोश बदमाश गुरुग्राम में मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में घुसे। उनके पास हथियार थे, जिनसे उन्होंने शाखा के कर्मचारियों को डराकर बंधक बना लिया। इस सुनियोजित वारदात में बदमाशों ने कुल 323 पैकेट सोना लूटा, जिसका कुल वजन करीब साढ़े आठ किलो बताया जा रहा है। लूट की गई सोने की कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये है।

पूरा पढ़िये 👇

सोमवार को पुलिस और कंपनी द्वारा की गई इंटरनल ऑडिट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि शाखा में कुल 32 किलो सोना रखा हुआ था, जिसमें से साढ़े आठ किलो सोना लूटा गया है। जिस तरह से बदमाशों ने कर्मचारियों को काबू किया और बिना किसी परेशानी के वारदात को अंजाम दिया, उससे पुलिस को शक है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। क्राइम सीन से सबूत जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। बदमाशों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं जो आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज