Fastblitz 24

स्कॉर्पियो और यात्रियों से भरी ऑटो के बीच जोरदार टक्कर में चार घायल

 

जौनपुर। जिले के अलीगंज बाजार में गुरुवार के दिन एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो और यात्रियों से भरी ऑटो के बीच जोरदार टक्कर में ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गयें हैं। इस घटना के बाद आसपास लोग घटनास्थल पर पहुंचें और हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को क्षतिग्रस्त हुए ऑटो से बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। डाॅक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में घायल अन्य लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर करने की बात सामने आई है। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज