Fastblitz 24

दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

 

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के मनियरा मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है। शेखजादा निवासी लिटिल लैंजर स्कूल के शिक्षक अमन यादव स्कूल की छुट्टी के बाद बॉसबारी निवासी कार्तिक दुबे के साथ जौनपुर की ओर जा रहे थे। मनियरा मोड़ के शाही दरबार के समीप पहुंचते ही उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें सड़क किनारे जा गिरीं। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायलों की जांच की। घायलों में अमन यादव पुत्र राजेश, कारिया सोनकर पुत्र हरिदेव और संतरा पत्नी लालचंद शामिल हैं। कार्तिक दुबे की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज