Fastblitz 24

सौ रूपये को लेकर दोस्त ने की दोस्त की हत्या

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव में सोमवार की रात एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के केवल सौ रूपये के लेन देन को लेकर हुए झगड़े में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

पसेवा गांव निवासी अरविंद चौहान उम्र 35 का सोमवार की रात अपने साथी मुकेश हरिजन से शराब के सौ रूपये को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान मुकेश ने अरविंद पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन.फानन में अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पुलिस प्रशासन तैनात है और मामले की जांच की जा रही है।

मृतक की भाभी मनीषा देवी ने आरोप लगाया कि मुकेश हरिजन ने ₹100 के विवाद में उनके देवर की हत्या की है। मृतक अरविंद चौहान पेशे से पेड़ काटने का काम करते थे। उनके पिता स्वर्गीय लाल जी चौहानए माता प्रेम देवी हैं। पत्नी गुड़िया देवी पंजाब में एक कंपनी में काम करती हैं। अरविंद अपने पीछे दो बच्चे अर्जुन उ्र 12 वर्ष और कृष्ण उम्र 8 वर्ष को छोड़ गए हैं। फिल्हाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज