जौनपुर। थाना सिकरारा क्षेत्र के भुआखुर्द गांव में जांच करने पहुंची महिलाकर्मी और टीम के साथ अभद्रता और धमकी देने में तहरीर के आधर पर दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि बीते बुधवार को खंड विकास अधिकारी की ओर तीन सदस्यों की टीम गांव के शिकायतकर्ता अग्निकेतु की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची तो जांच के दौरान शिकायतकर्ता अग्निकेतु और उसके कुछ अन्य साथी वहां पहुंच कर महिला सचिव सारिका मौर्य को अभद्र गालियां देते हुए एससी.एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दे दी। आरोपियों ने टीम के अन्य सदस्यों के साथ भी बदसलूकी की और सरकारी कागजात व फाइल छीनकर फाड़ दिए। घटना के बाद महिला सचिव सारिका मौर्य, एडीओ सहकारिता ब्रह्मजीत सिंह, सहयोगी सचिव प्रदीपशंकर श्रीवास्तव, राजकुमार पाण्डेय, वीरेंद्र सरोज, अखिलेश सरोज समेत कई ब्लॉक सहयोगी थाने पहुंच कर थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सरकारी काम में बाधा डालने और महिलाकर्मी से अभद्रता करने के मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फिल्हाल जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24



