जौनपुर। जिले में यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत नगर क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहा पर एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शनिवार को नगर के वाजिदपुर तिराहा पर एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया इस शिविर में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने बस, पिकअप, टैक्सी, ऑटो एवं ई.रिक्शा के चालकों, परिचालकों तथा यातायात पुलिस के अधिकारी,कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी केराकत तथा सुशील कुमार मिश्र, प्रभारी यातायात उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।

Author: fastblitz24



