जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में बुधवार सुबह एक 25 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर प्रवीण मिश्रा की संदिग्ध परिस्थ्तियों में लाश पाई गई है। गोली मारकर हत्या का आरोप लग रहा है। हिस्ट्रीशीटर के घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थ्ति मशीन पर खून से लथपथ हालत में उसकी लाश मिली।

हिस्ट्रीशीटर प्रवीण मिश्रा दीपावली के अवसर पर मुंबई से घर आया था। मंगलवार की रात वह घर से बाहर निकला था, लेकिन सुबह उसकी लाश संदिग्ध हालत में पाई गई। सिर में गोली लगने और गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।


मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया। इस पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। प्रवीण के पिता महेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया है कि मेरे बेटे की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने फर्जी केस लादकर उसे हिस्ट्रीशीटर बना दिया था। जमीन विवाद के चलते कुछ लोग साजिश कर रहे थे। प्रवीण मिश्रा मुंबई में दुकान चलाता था और दीपावली मनाने के लिए अपने घर आया था। पिता का आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने उसकी जमीन कब्जा कर ली है और पुलिस ने उल्टा उस पर ही झूठे मुकदमे लगा दिए। फिलहाल मीरगंज पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है, जबकि पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
Author: fastblitz24



