Fastblitz 24

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

 

जौनपुर। जनपद में 72825 और 29334 तथा अन्य शिक्षकों की स्वीकृत चयन वेतनमान के बाद वेतन निर्धारण में गम्भीर अनियमितताओं का मामला संज्ञान में आया है, आरोप है कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद वित्त एवं लेखा अधिकारी जौनपुर के कार्यालय द्वारा प्रक्रिया में नियमों की घोर अनदेखी की जा रही है जिससे अनेक पात्र शिक्षक चयन वेतनमान के लाभ से वंचित रह गए हैं।

बेसिक शिक्षा कार्यालय जौनपुर द्वारा सभी पात्र शिक्षकों के चयन वेतनमान की स्वीकृति का समय होने के बावजूद वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों से परीक्षण हेतु ऑफलाइन सेवा पुस्तिका की मांग की गई है। जबकि अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के पत्रक 403 एक्स राजस्व एवं बेसिक 2021 दिनांक 13 में 2021 तथा महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पत्रांक 1177 8/202374 दिनांक 21 दिसंबर 2023 द्वारा यह स्पष्ट निर्देश दिया जा चुका है कि ऑफलाइन सेवा पुस्तिका की वैधता समाप्त की जा चुकी है और केवल मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवा पुस्तिका ही मान्य होगी।

इन आदेशों के बावजूद ऑफलाइन सेवा पुस्तिका की मांग को शासनादेशों का उल्लंघन माना जा रहा है कई ब्लॉकों द्वारा ऑफलाइन सेवा पुस्तिका प्रस्तुत भी कर दी गई इसके बाद कई ब्लाकों से यह शिकायत सामने आई कि सेवा पुस्तिका में चयन वेतनमान संबंधित फिक्सेशन के नाम पर धन मांगा जा रहा है वास्तव में यह ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी तरह से शिक्षकों का शोषण करने एवं धन उगाही का मार्ग है।

उपरोक्त के संबंध में संगठन द्वारा माननीय जिलाधिकारी जौनपुर बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा को पत्र दिया जा चुका है यदि फरवरी माह में इन सभी शिक्षकों का जिनका चयन वेतनमान स्वीकृत हुआ है यदि वेतन के साथ नहीं जुड़ता है तो संगठन लेखा कार्यालय में एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा जौनपुर की होगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज