
पाकिस्तान. इमरान खान की सेहत को लेकर अटकलों का बाजार गरम है। इस बीच इमरान खान की पार्टी के सूत्रों का कहना है कि उनके नेता को अदियाला जेल में प्रताड़ित किया गया है। यही नहीं इमरान खान को पूरी तरह से जेल में अलग थलग रखा गया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान को काफी ज्यादा देर तक जेल के अंदर बंद रखा जा रहा है। इमरान को किसी परिवार के सदस्य या कानूनी टीमों से कई सप्ताह से मिलने नहीं दिया गया है। जेल प्रशासन लगातार इमरान खान की बहनों को उनसे मिलने रोक रहा है। इमरान खान की बहन अलीमा खान ने सवाल किया कि उन्हें इमरान से क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा है। इस बीच खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सीएम सोहेल अफरीदी भी जेल के बाहर पहुंचे हैं और धरना दे रहे हैं।


अलीमा खान ने सीएनएन न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि मैं नहीं समझती हूं कि जेल प्रशासन इमरान खान को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल कुछ समय की बात है कि पाकिस्तानी जनता अपने पूर्व पीएम के साथ दुर्व्यहार के खिलाफ सड़कों पर उतर आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान की शारीरिक हालत अच्छी नहीं है। जेल के अंदर के सूत्रों का कहना है कि इमरान खान की सेहत लगातार गिरती जा रही है। इसकी वजह इमरान खान पर लगातार दबाव देना, खराब बर्ताव और संपर्क पर रोक जिम्मेदार है।
Author: fastblitz24



