Fastblitz 24

यौन उत्पीड़न मामले में दरोगा का शर्मनाक बयान

 

कानपुर। एक युवती यौन उत्पीड़न की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय थाने का एक दरोगा आरोपी को लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और कथित तौर पर समझौता के लिए उस पर दबाव बनाया। आरोपी दरोगा ने पीड़िता से कहा कि कॉम्प्रोमाइज कर लो। वरना समाज में तुम्हारी बेइज्जती होगी। दरोगा का पीड़िता से कथित मांडवाली का वीडियो भी सामने आया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

मामला कानपुर के जाजमऊ इलाके का है। आरोपी का नाम देवेंद्र प्रजापति है। उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, वहीं कथित मांडवाली कराने वाले दरोगा का नाम अभिषेक कुमार शुक्ला है। पीड़िता का आरोप है कि देवेंद्र प्रजापति कोचिंग जाते वक्त अक्सर उसके साथ बदतमीजी करता है।

कुछ दिन पहले आरोपी ने कथित तौर पर युवती अपनी कार में खींचकर जोर.जबरदस्ती करने तक की कोशिश की थी। उस दिन तो वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल गई, लेकिन आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे तेजाब डालकर जान से मार देगा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी शख्स युवती पर शादी के लिए दबाव बनाता था। इसकी वजह से उसने कई दिनों तक कोचिंग जाना भी बंद कर दिया। काफी दिनों बाद जब युवती ने दोबारा कोचिंग जाना शुरू किया तो आरोपी फिर वही करने लगा। उसे वॉट्सऐप पर मैसेज भी भेजता था।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज