जौनपुर: जनपद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने रविवार देर शाम जिले के 11 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर कर दिया। इसी क्रम में, जफराबाद थाने में तैनात विश्वनाथ प्रताप सिंह को शहर कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। एक अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

कौन हैं विश्वनाथ प्रताप सिंह?


विश्वनाथ प्रताप सिंह मूल रूप से मऊ के रानीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा वाराणसी में केंद्रीय विद्यालय से पूरी की है और एलएलबी की डिग्री भी हासिल की है। वह 2013 बैच के एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। इससे पहले वह जौनपुर के नेवढ़िया थाने के भी प्रभारी रह चुके हैं और सोनभद्र जिले में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पूरा पढ़िये 👇
विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पिता आर्मी में थे और उनके बड़े भाई डॉक्टर हैं, जिससे उन्हें एक अनुशासित और सेवाभाव वाला माहौल मिला।
शहर कोतवाल का कार्यभार संभालने के बाद विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे पहली जिम्मेदारी शहर कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी माध्यम से उन तक पहुंचने की कोशिश न करें, बल्कि जिन्हें भी कोई जरूरत हो, वे सीधे उनसे संपर्क करें।
उन्होंने जौनपुर के नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी और हर मामले में निष्पक्षता से काम किया जाएगा।
Author: fastblitz24

