जौनपुर: जिले के केराकत तहसील अंतर्गत डोभी ब्लॉक के बरामनपुर ग्राम पंचायत में 20 जून को एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव इस दिन जय बजरंग मिनी स्टेडियम और अमृत सरोवर के पक्का घाट निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही पंचायत भवन और खाद्यान्न केंद्र का लोकार्पण भी उनके कर-कमलों द्वारा होगा। यह जानकारी ग्राम प्रधान एवं भाजपा नेता संजय सिंह ने दी।

संजय सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि क्षेत्र को कुछ प्रमुख हस्तियों के अथक प्रयासों से मिली है। इसमें जौनपुर के प्रमुख पेट्रोलियम संघ के पदाधिकारी-व्यवसायी और नीलदीप एकेडमी शिक्षण संस्थान ग्रुप के संचालक प्रदीप कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख के.डी. सिंह, पत्रकार कैलाश सिंह की पहल और प्रधान के प्रस्ताव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह का सहयोग भी इस परियोजना को साकार करने में अहम रहा।
पूरा पढ़िए… ????


प्रधान संजय सिंह के मुताबिक, मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रस्ताव देखते ही तुरंत स्वीकृति दे दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जब हमारी सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में समूचे प्रदेश के विकास रथ को निरंतर आगे बढ़ा रही है, तो अपने गृह जनपद के किसी क्षेत्र को कैसे पिछड़ने दूंगा। शिलान्यास और लोकार्पण समारोह बरामनपुर गांव के सोनहवां पोखरा स्थित हनुमान गढ़ी के दिव्य स्थान पर 20 जून को शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन से क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास के साथ-साथ ग्रामीण इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूती मिलेगी।
Author: fastblitz24



