मेन्यू

लोड हो रहा है...

सड़क सुरक्षा और पर्यावरण क्रांति का शंखनाद: जौनपुर की सड़कों पर उतरे ‘जेसीआई चेतना’ के योद्धा!

 

हेलमेट वितरण और पौधरोपण के जरिए ‘सुरक्षित जौनपुर, हरित जौनपुर’ का संकल्प; प्रशासनिक अफसरों और सामाजिक प्रहरियों ने संभाली कमान

जौनपुर:

बिना हेलमेट सड़क पर फर्राटा भरते वाहन चालकों की लापरवाही और घटते हरित आवरण के खिलाफ ‘जेसीआई जौनपुर चेतना’ ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को शहर के व्यस्ततम लोकबंधु राजनारायण सद्भावना चौराहा को रणक्षेत्र बनाते हुए संस्था के सदस्यों ने एक बड़ा जागरूकता अभियान चलाया। बेपरवाह राहगीरों को हेलमेट की अहमियत का अहसास कराने और पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे बांटते हुए संगठन ने साफ़ संदेश दिया—’सुरक्षा और प्रकृति से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं।’ कानून-व्यवस्था के रखवालों और सामाजिक योद्धाओं की मौजूदगी में शुरू हुई इस मुहिम ने पूरे जौनपुर को ‘सुरक्षित और हरित’ बनाने का आक्रामक शंखनाद कर दिया है।

समारोह की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष JFM सरला माहेश्वरी ने की, जबकि संचालन एवं अतिथियों का स्वागत सचिव वंशिका सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को हेलमेट बांटे गए और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हुए पौधरोपण सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही, यातायात नियमों का पालन करने के लिए स्थल पर कई जागरूकता बोर्ड भी लगाए गए।

सुरक्षित व हरित जौनपुर का संकल्प

संस्था की अध्यक्ष JFM सरला माहेश्वरी एवं सचिव JC वंशिका सिंह ने संयुक्त बयान में कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य ‘सुरक्षित जौनपुर, हरित जौनपुर’ की अवधारणा को साकार करना है। सड़क पर सुरक्षा और पर्यावरण का संतुलन ही एक बेहतर समाज की नींव रख सकता है।”

प्रशासनिक एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली इंस्पेक्टर (INS) अनीता सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील कुमार तिवारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जेसीआई के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट JFS जितेश आडवाणी और मंडलाध्यक्ष जेसीआई सेन गौरव सेठ ने अभियान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जोन वाइस प्रेसिडेंट जेसी विनायक गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

​यातायात पुलिस विभाग की ओर से सत्यानंद तिवारी और जुल्फिकार अहमद ने उपस्थिति दर्ज कराई और यातायात प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक जानकारियों से लोगों को अवगत कराया।

सक्रिय सहभागिता एवं धन्यवाद ज्ञापन

इस अवसर पर संस्था की पूर्व अध्यक्ष मेघना रस्तोगी, चारु शर्मा और कल्पना केसरवानी सहित कार्यकारिणी सदस्य अनीता गुप्ता, संजू सेठ, मीनू बरनवाल, शारदा गुप्ता, चंदा बरनवाल और संध्या वर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

​कार्यक्रम के समापन पर संस्था की कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी गुप्ता ने उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, जेसीआई पदाधिकारियों, सदस्यों एवं नागरिक समाज के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय